Punjab: पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले मे 9 दिनों में पेश किया चालान

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आदेश पर तेजी से अमल करते हुए, पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में छह साल की दलित लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को अदालत में चालान पेश कर दिया. पुलिस ने मात्र 10 दिनों से कम समय में जांच पूरी कर ली.

पंजाब पुलिस (Photo Credits: Twitter)

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आदेश पर तेजी से अमल करते हुए, पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में छह साल की दलित लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को अदालत में चालान पेश कर दिया. पुलिस ने मात्र 10 दिनों से कम समय में जांच पूरी कर ली. मामले में तेजी से कार्रवाई के लिए एक विशेष अभियोजक नियुक्त किया गया था. इसमें राज्य सरकार ने पीड़ित को जल्द न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की है. इस मामले के दोनों आरोपियों को 21 अक्टूबर की रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. दोनों ने हाथरस मामले से तुलना कर इसे एक राजनीतिक रंग देने की कोशिश की थी. यह भी पढ़ें: Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस को 10 दिनों के भीतर अदालत में अपनी चार्जशीट पेश करने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार, पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद नौ दिनों के रिकॉर्ड समय में नीलम अरोड़ा की विशेष अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट