रावण अच्छा इंसान था, राम ने बनायी थी सीता को फंसाने की योजना- वीडियो वायरल होने के बाद लवली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर बर्खास्त

पंजाब (Punjab) के फगवाड़ा (Phagwara) में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) ने एक सहायक प्रोफेसर को भगवान राम के खिलाफ अपमानजनक बाते कहने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है. शनिवार को सोशल मीडिया पर सहायक प्रोफेसर गुरसंग प्रीत कौर (Gursang Preet Kaur) की टिप्पणी का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई थी.

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Photo Credits: Wikimedia Commons)

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के फगवाड़ा (Phagwara) में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) ने एक सहायक प्रोफेसर को भगवान राम के खिलाफ अपमानजनक बाते कहने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है. शनिवार को सोशल मीडिया पर सहायक प्रोफेसर गुरसंग प्रीत कौर (Gursang Preet Kaur) की टिप्पणी का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई थी.

एक वीडियो ग्रैब में यूनिवर्सिटी में एक शैक्षणिक सत्र के दौरान गुरसंग प्रीत कौर को भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक बातें कहते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कहा “वास्तव में राम दिल से अच्छे इंसान नहीं हैं. राम बिल्कुल भी अच्छे इंसान नहीं हैं. बल्कि रावण एक अच्छा इंसान है. मुझे लगता है कि राम एक चालाक व्यक्ति है. उन्होंने सीता को फंसाने की सारी योजना बनाई. उन्होंने सीता को संकट में डाल दिया और सारा दोष रावण पर डाल दिया. मैं कैसे तय करूं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा, और सारी दुनिया राम की पूजा कर रही है और कह रही है कि रावण एक बुरा इंसान है…”

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के उपाध्यक्ष अमन मित्तल ने कहा कि सहायक प्रोफेसर को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया. निजी यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो से कुछ लोग आहत हुए हैं, जिसमें हमारे एक संकाय सदस्य को अपनी निजी राय साझा करते हुए सुना जा सकता है.’’

एलपीयू बयान में कहा गया है ‘‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनके द्वारा साझा किए गए विचार पूरी तरह से व्यक्तिगत हैं और विश्वविद्यालय उनमें से किसी का समर्थन नहीं करता है. हम हमेशा एक धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय रहे हैं, जहां सभी धर्मों और आस्था के लोगों के साथ प्यार और सम्मान के साथ समान व्यवहार किया जाता है. उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया गया है. हालांकि, हमें इस पूरी घटना का गहरा खेद है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IMD Weather Update: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड