देश

Punjab Horror: लुधियाना में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ 3 पुरुषों ने एक साल तक किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ खुलासा

देश में यौन उत्पीड़न की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. नया मामला पंजाब से है. यहां आठवीं कक्षा के एक लड़के के साथ तीन पुरुषों ने कथित तौर पर एक साल तक दुष्कर्म किया. मामले में शनिवार को दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Punjab Horror: लुधियाना में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ 3 पुरुषों ने एक साल तक किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ खुलासा
Stop Rape (File Image)

देश में यौन उत्पीड़न की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. नया मामला पंजाब से है. यहां आठवीं कक्षा के एक लड़के के साथ तीन पुरुषों ने कथित तौर पर एक साल तक दुष्कर्म किया. मामले में शनिवार को दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपी की पहचान बलबीर सिंह (24), उनके भाई गुरप्रीत सिंह (22) और रजित कुमार (24) के रूप में हुई, जो सभी ऑटो चालक और प्रताप सिंह वाला गांव के निवासी थे. Uttar Pradesh: नाबालिग रिश्तेदार से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार. 

पीड़ित के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि "उनका 16 साल का बेटा पिछले कुछ दिनों से उदास था. जब उन्होंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने अपनी आपबीती बताई. उसने कहा कि आरोपी उसके साथ करीब एक साल से अप्राकृतिक यौनाचार कर रहे थे, और तीनों ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे."

दुष्कर्म की खबर मिलने के बाद पीड़ित के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377, 506, 34 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).