पंजाब: भाई को रास नहीं आया प्रेम विवाह, जीजा और बहन को मारी गोलियां फिर लाश के कर दिए कई टुकड़े

तरनतारन ज‍िले के गांव नौशहरा ढाला निवासी अमन ने अमनप्रीत कौर नामक लड़की के साथ 4 महीने पहले प्रेम विवाह किया था. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके पीछे एक खौफनाक साजिश रची जा रही है. खबरों के मुताबिक जब अमन अपनी पत्नी अमनप्रीत के साथ गुरुद्वारे से मत्था टेक वापस घर लौट रहे थे. उसी वक्त अमनप्रीत के चचेरा भाई अपनी कार में सवार होकर उनके पीछे आया और बाइक को टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit: फाइल फोटो)

पंजाब (Punjab) के तरन-तारन (Tarn Taran) से ऑनर किलिंग (Honor killing) का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप में मच गया है. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अमनप्रीत कौर (23) ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ उसी गांव के अमनदीप सिंह (24) से चार महीने पहले शादी की थी. जो कि लड़की के चचेरे भाई को यह बात रास नहीं आई. उसके बाद उसने मौत की खौफनाक साजिश रची. जिसके तहत अपने दोस्तों को लेकर उसने अपनी बहन और जीजा को गोलियों से भून डाला. उसके बाद भी लड़की के चचरे भाई का मन नहीं माना तो उसने दोनों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिया.

तरनतारन ज‍िले के गांव नौशहरा ढाला निवासी अमन ने अमनप्रीत कौर नामक लड़की के साथ 4 महीने पहले प्रेम विवाह किया था. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके पीछे एक खौफनाक साजिश रची जा रही है. खबरों के मुताबिक जब अमन अपनी पत्नी अमनप्रीत के साथ गुरुद्वारे से मत्था टेक वापस घर लौट रहे थे. उसी वक्त अमनप्रीत के चचेरा भाई अपनी कार में सवार होकर उनके पीछे आया और बाइक को टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े.

यह भी पढ़ें:- गोरेगांव: महिला ने शख्स से मांगी थी नौकरी की मदद, आरोपी ने भेजे उसे 8 अश्लील वीडियो

कार के अंदर सवार अपने साथियों के साथ गुरपिंदर सिंह ने दोनों पर हमला कर दिया. पहले तो दोनों ने उनपर गोलियां बरसाई. उसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से हमला कर शरीर के टुकड़े कर दिए. इस घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि महिला के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Yuzvendra Chahal News: युजवेंद्र चहल को लेकर वायरल वीडियो में दावा, चलती कार में सिगरेट पीने और बाहर फेंकने का आरोप, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड