संसद में 35 से 40 AAP के लोग होंगे तो किसी में दम नही है... BJP पर बरसे पंजाब CM भगवंत मान

पंजाब के CM भगवंत मान बीजेपी सांसदों पर बरसे. सीएम मान ने कहा, इन्हें चुन कर दिल्ली वालों ने अपने पॉव पर कुल्हाड़ी मारी है. ये लोग कोई काम नहीं करते हैं.

CM Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann | Credit- ANI

नई दिल्ली: पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) बीजेपी के सांसदों पर बरसे. सीएम मान ने कहा, इन्हें चुन कर दिल्ली वालों ने अपने पॉव पर कुल्हाड़ी मारी है. ये लोग कोई काम नहीं करते हैं. सीएम मान ने कहा, एक सांसद को एक साल में पांच करोड़ मिलते है, कहां खर्च हुआ इतना पैसा पहले तो ये बताएं, इसलिए तो सबकी टिकट कटी है सब और अब ये नए लोगों को टिकट देंगे. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे. Delhi: CM केजरीवाल की दिल्ली की महिलाओं से अपील- अगले महीने चुनाव हैं, मेरे समर्थन में आगे बढ़ें.

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के दो करोड़ लोगो से वोट की अपील की. उन्होंने कहा, हम काम करना जानते हैं और अब हमें अनुभव भी हो गया है इसलिए आम आदमी पार्टी को वोट करें. क्योंकि “संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल.”

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम पैसे कमाने वाले और घोटाले करने वाले नहीं हैं अलग-अलग फील्ड से आए लोग हैं. जनता की सेवा जितनी मर्जी करवा लो उसके लिए हम थकते नहीं हैं. दिल्ली की जनता से विनती है कि अगर भारत की राजधानी दिल्ली से अगर 7 सीटे आम आदमी पार्टी की आएगी तो केजरीवाल जी जो अकेले लड़ाई लड़ रहे है उनको सात जरनैल और मिल जायेंगे.

सीएम मान ने कहा, '13 जरनैल पंजाब से मिल जायेंगे और जब हमारे पास संसद में 35 से 40 अपने लोग होंगे तो किसी में दम नही है कि दिल्ली की जनता की भलाई के लिए जो काम हो रहे है उन्हे कोई रोक सके.'

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट