Punjab: शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय महिला से बलात्कार, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) जिले में पिछले कुछ सालों में एक 22 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने कई बार बलात्कार किया. इस मामले में पिछले महीने शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायत के आधार पर चट्टीविंड पुलिस ने बुधवार को युवक आकाशदीप सिंह व उसके चाचा दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Stop Rape (File Image)

पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) जिले में पिछले कुछ सालों में एक 22 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने कई बार बलात्कार किया. इस मामले में पिछले महीने शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायत के आधार पर चट्टीविंड पुलिस ने बुधवार को युवक आकाशदीप सिंह व उसके चाचा दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपी तरनतारन जिले के तरन पंजवारा खुर्द गांव के रहने वाले हैं. Uttar Pradesh: छह साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी को 15 साल कैद की सजा.

द ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला का आकाशदीप के साथ 2018 से अफेयर था. कुछ समय बाद उसने किसी और से शादी कर ली. हालांकि, कथित तौर पर युवक की जिद के कारण उसने अपने पति को ग्राम पंचायत में तलाक दे दिया. वे दोनों फिर से रिलेशनशिप में आ गए.

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने शिकायतकर्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला के अनुसार, आकाशदीप के चाचा ने शादी में जोड़े की मदद करने का वादा किया था.

दोनों आरोपियों ने अब अपने मोबाइल फोन बंद हैं. पुलिस ने धारा 376 D के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PNB ने शुरू की जीरो-बैलेंस वाले इनएक्टिव खाते बंद करने की प्रक्रिया, जानें क्या है कारण और अब ग्राहकों के पास क्या है विकल्प?

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट