देश

Pune Shocker: घर में अकेला पाकर Zomato के डिलीवरी बॉय ने लड़की को किया जबरन Kiss, WhatsApp पर भी किया मैसेज

डिलीवरी बॉय को जैसे ही पता लगा कि लड़की इस समय अकेली है, उसने दोबारा से लड़की से एक और गिलास पानी मांगा. दोबारा पानी लाने के लिए जैसे ही लड़की मुड़ी...

Pune Shocker: घर में अकेला पाकर Zomato के डिलीवरी बॉय ने लड़की को किया जबरन Kiss, WhatsApp पर भी किया मैसेज

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 42 साल के जोमैटो डिलीवरी बॉय (Zomato Delivery Boy) ने 19 साल की लड़की को जबरन किस कर दिया. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. रील बनाने की दीवानगी! लड़की ने दो भाइयों का गला घोंटने का किया प्रयास, पुलिस की भी फाड़ी वर्दी

लड़की का आरोप है कि उसने जोमैटो पर ऑर्डर किया, जिसके बाद रईस शेख डिलीवरी के लिए आया और पानी मांगा. जब उसने उसे पानी पिलाया, तो उसने उसे अपने पास खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की और Kiss किया. कोंढवा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लड़की ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है और कोंढवा के ही एक कॉलेज में पढ़ती है. 17 सितंबर की रात उसने जौमेटो से खाना ऑर्डर किया. डिलीवरी बॉय जैसे ही खाना लेकर उसके अपार्टमेंट में पहुंचा, उसने लड़की से पीने के लिए पानी मांगा. वह पानी लेकर आई, तो आरोपी लड़की से उसके घरवालों के बारे में पूछने लगा. जब लड़की ने बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है, जो कि उस समय अपने-अपने घर गई हुई थीं. डिलीवरी बॉय को जैसे ही पता लगा कि लड़की इस समय अकेली है, उसने दोबारा से लड़की से एक और गिलास पानी मांगा.

लड़की ने बताया कि जैसे ही वह पानी लेकर आई, वह उससे घरवालों के बारे में पूछने लगा. जब लड़की ने बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है, जो कि उस समय अपने-अपने घर गई हुई थीं. डिलीवरी बॉय को जैसे ही पता लगा कि लड़की इस समय अकेली है, उसने दोबारा से लड़की से एक और गिलास पानी मांगा.

दोबारा पानी लाने के लिए जैसे ही लड़की मुड़ी, जोमैटो बॉय ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गाल पर दो बार किस किया. इसके बाद वह चला गया. जाने के बाद भी वह उसे WhatsApp नंबर पर मैसेज करने लगा. जिसके बाद पीड़िता ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).