Pune Stray Dogs Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आंतक, चाकन में एक बच्चा और बुजुर्ग महिला पर हमला, देखें खौफनाक VIDEO
पुणे के चाकन से आवारा कुत्तों द्वारा हमले का दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है. पहला हमला एक मासूम बच्चा और दूसरा हमला एक बुजुर्ग महिला पर हुआ है.
Pune Stray Dogs Attack: पुणे के चाकन से आवारा कुत्तों द्वारा हमले का दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है. पहला हमला एक मासूम बच्चा और दूसरा हमला एक बुजुर्ग महिला पर हुआ है. मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने तब हमला किया जब वब अपने घर के बाहर खेल रहा था. इस बीच कुत्तों का एक झुंड उसके पास आ पहुंचा और हमला कर दिया. कुत्तों के झुंड से बच्चे पर बारी बरी से हमला कर रहे थे. गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की उस बच्चे पर नजर पड़ी . जिसके बाद लोग दौड़े- दौड़े बच्चे के पास पहुंचे और उसकी जान बचाई.
कुत्तों के झुंड द्वारा बच्चे पर हमला करने का खौफनाक वीडियो CCTV में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्तों का झुंड मासूम पर हमला कर रहे हैं और वह बचाने को लेकर जोर जोर से चीख रहा है. यह भी पढ़े: Ghaziabad Dog Attack Video: गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक, पालतू जर्मन शेफर्ड ने सोसाइटी में साइकिल चला रही 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला
पुणे में आवारा कुत्तों का आंतक:
Disturbing CCTV footage from Pune's Chakan. Child attacked by 8 stray dogs while playing outside his home. Saved by relatives & neighbors
Dog bite cases surged from 21.8 lakh to 27.5 lakh between 2022-2023, with Maharashtra alone reporting 4.35 lakh cases#Pune #StrayDogMenace pic.twitter.com/QCwMTEX8DP
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) September 15, 2024
वृद्धि महिला को कुत्ते ने काटा:
वहीं शनिवार को दत्तवाड़ी और चाकन इलाकों में आवारा कुत्तों झुंड ने एक वृद्धि महिला पर हमला कर दिया. महिला जब अपने घर के अंदर सो रही थी, तभी एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और उसके हाथ और चेहरे पर कई बार काट लिया. पीड़िता के बेटे संतोष कुराडे ने बताया कि मेरी मां पिछले एक महीने से बीमार और बिस्तर पर हैं. घर का दरवाजा खुला होने की वजह से कुत्ता अन्दर आ गया और सोते समय मेरी मां को काट लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

