Pune Shocker: डॉक्टर पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद ली खुद की जान
पुणे के दौंड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर एक डॉक्टर ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया. रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी, फिर उसने अपनी जान ले ली.
Pune Shocker: महाराष्ट्र (Maharashtra) स्थित पुणे (Pune) के दौंड इलाके (Daund Area) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर एक डॉक्टर (Doctor) ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया. रिपोर्ट्स की मानें तो पारिवारिक विवाद से परेशान होकर डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी, फिर उसने अपनी जान ले ली. मृतकों की पहचान डॉ. अतुल शिवाजी दिवेकर (Dr.Atul Shivaji Diwekar), पल्लवी अतुल दिवेकर (Pallavi Atul Diwekar), आदिवत अतुल दिवेकर (Adivat Atul Diwekar) और वेदांती अतुल दिवेकर (Vedanthi Atul Diwekar) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृत अतुल दिवेकर और उनकी फैमिली दौंड के वारवंड में चैत्राली पार्क सोसायटी में रहता था. डॉ. दिवेकर एक पशु चिकित्सा विशेषज्ञ थे, जबकि उनकी पत्नी पल्लवी एक स्कूल में शिक्षिका थीं.
बताया जा रहा है कि दिवेकर परिवार के घर का दरवाजा मंगलवार को पूरे दिन बंद रहा, जिसके चलते पड़ोसियों को संदेह हुआ, फिर उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला. तब जाकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दिवेकर पंखे से लटका हुआ है, जबकि पल्लवी का शव उसके पास में पड़ा था. इस खौफनाक नजारे को देखकर पड़ोसियों के होश ही उड़ गए. यह भी पढ़ें: Mumbai Murder Case: कांदिवली में 32 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हत्या का मामला, केस दर्ज
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दौंड पुलिस थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्हें घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट में लिखा था- मैं आत्महत्या कर रहा हूं, मैंने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मार डाला है. बच्चों के शव को पास के कुएं में फेंक दिया है. सुसाइड नोट पढ़ने के बाद पुलिस कुएं के पास पहुंची, जहां बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

