Pune Metro Ride: गणेशोत्सव के दौरान पुणे मेट्रो ने तोड़ा रिकॉर्ड, 37 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, कमाई लगभग 6 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र के पुणे शहर में इस वर्ष 6 सितंबर को गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया, और इस अवसर पर पुणे मेट्रो बड़ी कमी की हैं इस दौरान मेट्रो में कुल 37 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया
Pune Metro Ride: महाराष्ट्र के पुणे शहर में इस वर्ष 6 सितंबर को गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया, और इस अवसर पर पुणे मेट्रो बड़ी कमी की हैं इस दौरान मेट्रो में कुल 37 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जिससे मेट्रो ने करीब 6 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया. पिछले वर्ष इसी अवधि में पुणे मेट्रो ने 20 लाख से अधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की थी और 5.67 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था.
विसर्जन के दिन 8 लाख यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की
गणेश विसर्जन के दिन (6 सितंबर) पुणे मेट्रो ने एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, जब 8 लाख यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की. यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए मेट्रो ने 30 अगस्त से 5 सितंबर तक अपनी सेवाओं का समय बढ़ा दिया और रात 2 बजे तक ट्रेनें चलाईं, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिली. यह भी पढ़े: Mumbai Metro Ride: मुंबई मेट्रो का रिकॉर्ड तोड़ सफर, 18 जून को बारिश के बीच एक दिन में 2.94 लाख से अधिक यात्रियों ने की यात्रा
पुणे मेट्रो का डेटा
Pune Metro Ferries Over 37 Lakh Passengers During Ganeshotsav, Generates Nearly ₹6 Crore In Revenue@metrorailpune pic.twitter.com/mDu5B7XAaX
— Pune First (@Pune_First) September 8, 2025
41 घंटे तक लगातार मेट्रो संचालन
गणेशोत्सव के अंतिम दिन, 6 सितंबर (अनंत चतुर्दशी), पुणे मेट्रो ने 41 घंटे तक लगातार संचालन करने का फैसला किया. इस विशेष सेवा के दौरान मेट्रो ने लगभग 8 लाख यात्रियों को यात्रा कराई और 94 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया.
सुविधाजनक यात्रा
पुणे मेट्रो के स्टेशन जैसे कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कसबा पेठ, मंडई और स्वारगेट शहर के प्रमुख गणेश मंडलों के नजदीक स्थित हैं. इन स्थानों से यात्री आसानी से मेट्रो की सेवा का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उन्हें शहर के केंद्र में ट्रैफिक जाम से बचने और गणेश मंडल क्षेत्रों तक जल्दी पहुँचने में मदद मिली.
6 और 7 सितंबर को मेट्रो सेवाओं में वृद्धि
6 और 7 सितंबर को पुणे मेट्रो ने अपनी यात्रा सेवाओं की संख्या में वृद्धि की। इन दो दिनों में मेट्रो ने पर्पल लाइन (पिंपरी-चिंचवड़ से स्वारगेट) और एक्वा लाइन (वानेज से रामवाड़ी) पर कुल 1,390 यात्राएं संचालित कीं.
दैनिक यात्रियों की संख्या और राजस्व डेटा देखें:
| तारीख | यात्रियों की संख्या | राजस्व (₹) |
|---|---|---|
| 27 अगस्त | 228,500 | 38,40,820 |
| 28 अगस्त | 236,505 | 39,65,908 |
| 29 अगस्त | 260,532 | 43,38,818 |
| 30 अगस्त | 368,516 | 46,83,862 |
| 31 अगस्त | 321,494 | 41,76,579 |
| 1 सितंबर | 312,803 | 54,06,554 |
| 2 सितंबर | 302,225 | 50,43,509 |
| 3 सितंबर | 358,798 | 59,91,486 |
| 4 सितंबर | 397,071 | 66,86,350 |
| 5 सितंबर | 339,124 | 56,98,180 |
| 6 सितंबर | 590,944 | 68,95,675 |
| 7 सितंबर | 206,845 | 25,30,227 |
| कुल | 3,722,857 | 5,92,57,968 |
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2025 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

