Pune: नाबालिग बेटी के सामने शख्स ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार
पुणे के वाकाड इलाके में सोमवार को एक शख्स ने अपनी नौ साल की बेटी के सामने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है.
पुणे (Pune) के वाकाड इलाके में सोमवार को एक शख्स ने अपनी नौ साल की बेटी के सामने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय ललिता पुजारी के रूप में हुई है. उसका पति 35 वर्षीय रमेश मजदूरी करता है. पुलिस ने कहा कि दंपति के तीन बच्चे हैं. जिनमें से पांच साल का बेटा और एक नौ साल की बेटी, हत्या के समय घर पर थे. दंपति की 11 साल की बड़ी बेटी दूर अपने रिश्तेदार के यहां गई थी. Pune Crime: 1.67 लाख में पड़ा 400 का केक, Online Fraud का शिकार हुई महिला.
एक सूत्र ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को सोमवार तड़के करीब तीन बजे फोन आया कि रमेश ने अपनी पत्नी पर हमला किया है. सूत्र ने कहा, "इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ललिता को खून से लथपथ पाया."
वाकाड पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक बालाजी ठाकुर ने कहा, “हमें पता चला है कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से घरेलू मुद्दों पर विवाद चल रहा था. सोमवार तड़के दोनों में मारपीट हो गई. लड़ाई के कारण उनकी नौ साल की बेटी जाग गई थी. आदमी ने अपनी पत्नी को पत्थर के फर्श की टाइल के टुकड़े से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. जांच से पता चलता है कि आदमी ने बेटी के सामने अपनी पत्नी की हत्या की.”
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

