देश

घर के सामने खड़ी कार को जानबूझकर महिला चालक ने बार-बार मारी जोरदार टक्कर, तमाशा देखते रहे लोग, देखें वीडियो

पुणे के रामनगर इलाके में एक महिला कार चालक की सनक का वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला चालक घर के बाहर खड़ी कार को अपनी कार से बार-बार जानबूझकर टक्कर मारती दिखाई दे रही है. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है.

घर के सामने खड़ी कार को जानबूझकर महिला चालक ने बार-बार मारी जोरदार टक्कर, तमाशा देखते रहे लोग, देखें वीडियो
खड़ी कार को बार-बार टक्कर मारती महिला चालक (Photo Credits: ANI)

पुणे: कई बार गाड़ी चलाते समय जरा सी लापरवाही के चलते दो गाड़ियों में टक्कर हो जाती है और लोग दुर्घटना (Accident) के शिकार हो जाते हैं. हालांक कोई जानबूझकर किसी गाड़ी को टक्कर नहीं मारता है और न ही एक्सीडेंट करता है, लेकिन अगर कोई जानबूझकर किसी गाड़ी को टक्कर मारे तो इसे उस व्यक्ति की सनक ही कही जाएगा. सनक और पागलपन का एक ऐसा ही वीडियो महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से सामने आया है, जिसमें एक कार चालक महिला (Female Car Driver) घर के सामने खड़ी कार को जानबूझकर बार-बार जोरदार टक्कर (Hits Parked car with Her car) मारती हुई नजर आ रही है. जानबूझकर कार को टक्कर मारने का यह वीडियो (Video) पुणे के रामनगर (Ramnagar Area) इलाके का है और घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है.

घर के बाहर खड़ी कार को टक्कर देती महिला चालक- 

इस वीडियो (Video) में देख आप देख सकते हैं कि किस तरह से ये महिला ड्राइवर घूम-घूमकर अपनी कार से दूसरी कार को टक्कर मार रही है. महिला ऐसा एक बार नहीं करती है, बल्कि वो बार-बार अपनी कार को घूमाती है और घर के बाहर खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारती है. हालांकि वहां कुछ लोग मौजूद नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला को रोकने या टोकने की बजाय ये सभी चुपचाप तमाशा देख रहे हैं. यह भी पढ़ें: कर्नाटक: नग्न अवस्था में बाइक पर सवार महिला का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि महिला के इस सनक के चलते इलाके में खड़ी तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. बहरहाल महिला द्वारा जानबूझकर खड़ी कार को बार-बार टक्कर मारने का यह वीडियो वाकई डराने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).