Pune Family Suicide: आर्थिक तंगी ने ली तीन जिंदगियां! पुणे में पति-पत्नी और बेटी की संदिग्ध आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई वजह
पुलिस के मुताबिक, विनोद पिल्लई ने आईआईएम अहमदाबाद से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी, जबकि उनकी पत्नी सिर्जा एक स्कूल में कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थीं. परिवार की इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
Pune Family Suicide Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. 50 वर्षीय विनोद पिल्लई, उनकी 45 वर्षीय पत्नी सिर्जा पिल्लई और 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा पिल्लई अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले थे. विनोद पिल्लई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Suicide Attempt: दादर स्टेशन पर महिला पुलिसकर्मी ने दिखाई बहादुरी, चलती लोकल ट्रेन के सामने कूदने जा रहे युवक की बचाई जान
घटना का खुलासा तब हुआ जब सिर्जा पिल्लई स्कूल नहीं पहुंचीं. सहकर्मियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने घर पहुंचकर परिवार को अचेत अवस्था में पाया.
सुसाइड नोट में आर्थिक संकट का जिक्र
सूचना मिलने पर संत तुकाराम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया. पुलिस के अनुसार, यह नोट विनोद पिल्लई ने लिखा था, जिसमें उन्होंने परिवार की आर्थिक परेशानियों को इस कदम का कारण बताया. उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाए.
भारी कर्ज में डूबा था परिवार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार लंबे समय से भारी कर्ज के बोझ से जूझ रहा था. आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि करीब तीन वर्ष पहले उन्हें नेहरू नगर स्थित अपना घर बेचकर मोरवाड़ी इलाके में किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा.
शिक्षित परिवार था
पुलिस के मुताबिक, विनोद पिल्लई ने आईआईएम अहमदाबाद से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी, जबकि उनकी पत्नी सिर्जा एक स्कूल में कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थीं. परिवार की इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
पुलिस कर रही है जांच
संत तुकाराम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार पर कितना कर्ज था और किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया.