Pune Shocker: पुणे में रिश्ता हुआ शर्मशार 17 वर्षीय किशोरी ने पिता, चाचा व दादा पर लगाया यौन शोषण का आरोप
उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने और दादा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
पुणे (महाराष्ट्र), 17 नवंबर उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने और दादा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. यह भी पढ़ें: बस कंडक्टर ने महिला के साथ की हैवानियत, रेप पीड़िता बोली- ललितपुर का कहकर शिवपुरी ले गया
उन्होंने बताया कि किशोरी ने हाल ही में पुणे के अपने कॉलेज में यौन शोषण पर बनी ‘विशाखा समिति’ के सदस्यों को अपनी तकलीफें बतायीं जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है अधिकारी ने बताया कि किशोरी के पिता को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुणे शहर के एक पुलिस थाने में बुधवार को इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2016 से 2018 के बीच जब वह उत्तर प्रदेश में थी, उसके चाचा ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसके दादा ने उसके साथ छेड़खानी की.
किशोरी ने पुलिस को बताया, ‘‘2018 में पुणे आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में लिखकर अपने पिता को बताया. लेकिन, इसमें दोषियों के खिलाफ कुछ करने के बजाए, उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने भी बार-बार उसके साथ बलात्कार किया.’’
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने किशोरी के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

