महबूबा मुफ्ती चली इमरान खान की राह, कहा- युद्ध की बात करना अनपढ़ता, देना चाहिए एक मौका

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को फिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोली है. एक तरफ पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान को दुनिया के सामने एक्सपोज करने में जुटा है.

महबूबा मुफ़्ती (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को फिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोली है. एक तरफ पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान को दुनिया के सामने एक्सपोज करने में जुटा है तो वहीं दूसरी ओर महबूबा पाकिस्तान के इमरान सरकार को एक मौका देने की वकालत कर रही है.

पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक सामग्री से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही बस में टक्कर मार दी थी. इस सुसाइड अटैक में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे. पाकिस्तान प्रायोजित इस हमले को लेकर पूरा देश आक्रोशित है. इस जघन्य हमले का मुहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही है. तो दूसरी तरह महबूबा ने मांग कि है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक अवसर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की कमान संभाली है.

यह भी पढ़े- शहादत को सलाम: श्रद्धांजलि देने के लिए शख्स ने शरीर पर गुदवाया तिरंगा और 71 शहीदों के नाम, देखें Video

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ऐसे माहौल में सिर्फ अनपढ़ लोग ही युद्ध की बात कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु ताकत वाले देश हैं. दोनों के पास बातचीत के अलावा कोई रास्ता नहीं है, इसलिए युद्ध की बात नहीं करनी चाहिए.

इससे पहले मुफ्ती ने कहा था कि पाकिस्तान को पुलवामा हमले के लिए सबूतों के आधार पर ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. उन्होंने पाकिस्तान पीएम को सलाह देते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी एक होनी चाहिए. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘असहमत. उन्हें (पाकिस्तान को) पठानकोट हमले पर डोजियर दिया गया था, लेकिन षड्यंत्रकारियों को दंडित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई. यह समय कथनी और करनी एक होने का है.’’

महबूबा ने आगे कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक अवसर मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में कमान संभाली है. नि:संदेह (भारत में) युद्ध उन्माद का आसन्न चुनावों से ज्यादा संबंध है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड