पाकिस्तान का बुरा वक्त शुरू: करोड़ो की खजूर बोर्डर पर अटकी, PAK में मचा हाहाकार

पाकिस्तानी मीडिया अब भारत सरकार को जमकर कोस रही है. उनका कहना है कि भारत ने सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया. जिसके कारण अब करोड़ो का माल पाकिस्तान के गोदाम, ट्रक और बाघा बोर्डर पर पड़े-पड़े सड़ रहा है

बर्बादी के कगार पर पाकिस्तान ( फाइल फोटो )

जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले की नींदा पूरी दुनिया कर रही है. चारोतरफ पाकिस्तान की आलोचना हो रही है. पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए भारत ने एमएफएन यानी मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया. वहीं पाकिस्तान से आयातित होने वाले सभी सामानों पर सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया. वहीं सीमाशुल्क बढ़ाने से पाकिस्तान से भारत को किया जाने वाले निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ना शुरू हो गया. पाक मीडिया की खबर के अनुसार बाघ बोर्डर पर करोड़ो का खुजूर ( छुहारा) पड़ा हुआ है. जिसे भारत नहीं भेज पा रहा है पाक.

पाकिस्तानी मीडिया अब भारत सरकार को जमकर कोस रही है. उनका कहना है कि भारत ने सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया. जिसके कारण अब करोड़ो का माल पाकिस्तान के गोदाम, ट्रक और बाघा बोर्डर पर पड़े-पड़े सड़ रहा है. अगर इसे नहीं हटाया जाता है तो पाक व्यपारीयों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ जाएगा. पाक मीडिया अब इस घाटे को लेकर लगातार राग अलाप रही है.

यह भी पढ़ें:- पुलवामा हमले का विरोध: छत्तीसगढ़ में 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' बोलने पर चिकन लेग पर मिल रहा है इतने रूपये का डिस्काउंट

गौरतलब हो कि पाकिस्तान से भारत को साल 2017-18 में 3,482.3 करोड़ रुपये यानी 48.85 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया था. वहीं 1.92 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया गया था. बता दें कि भारत-पाकिस्तान का कुल व्यापार 2016-17 में 2.27 अरब डॉलर से मामूली बढ़कर 2017-18 में 2.41 अरब डॉलर हो गया है. भारत मुख्य रूप से कपास, डाई, रसायन, सब्जी, लौह और इस्पात का निर्यात करता है जबकि फल, सीमेंट, चमड़ा, रसायन और मसालों का आयात करता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka ODI Squad For Pakistan Tri-Series 2026: श्रीलंका ने पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ 2026 के लिए टीम का किया ऐलान, कुसल मेंडिस बने कप्तान; अविष्का फर्नांडो की वापसी

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड