देश

मां ने PUBG खेलने से किया मना, तो फांसी के फंदे पर झूल गया 17 वर्षीय बेटा

जींद शहर की शिवपुरी कॉलोनी में बीती रात एक एएसआई के 17 वर्षीय बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार किशोर पिछले एक वर्ष से मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था. इसी कारण उसने आत्महत्या की है.

मां ने PUBG खेलने से किया मना, तो फांसी के फंदे पर झूल गया 17 वर्षीय बेटा
पबजी (File Photo)

जींद (Jind) शहर की शिवपुरी कॉलोनी में बीती रात एक एएसआई के 17 वर्षीय बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. परिजनों के अनुसार किशोर पिछले एक वर्ष से मोबाइल पर पबजी (PUBG) गेम खेल रहा था. इसी कारण उसने आत्महत्या की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां की शिवपुरी कॉलोनी निवासी एवं कैथल में एएसआई के पद पर तैनात सत्यवान का 17 वर्षीय बेटा तरसेम दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था. वह पिछले एक वर्ष से अपना अधिकतर समय मोबाइल के साथ ही बिताता था. एक महीने पहले ही परिजनों को पता चला कि वह मोबाइल पर पबजी गेम खेलता है.

उन्होंने बताया कि परिजनों ने कई बार उससे मोबाइल गेम खेलने के लिए मना भी किया लेकिन वह नहीं माना. तरसेम रात को 12-12 बजे तक गेम खेलता रहता था. शनिवार रात लगभग नौ बजे तरसेम खाना खाकर अपने कमरे में चला गया. परिजनों ने सोचा कि वह सो गया होगा. उसकी मां किसी काम से उसके कमरे में गई तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें- बड़े भाई ने PUBG खेलने से रोका, गुस्साए छोटे भाई ने बेरहमी से कर दी हत्या

अस्पताल पहुंची शहर थाना पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों के अनुसार तरसेम ने मोबाइल गेम के कारण ही आत्महत्या की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).