प्रियंका गांधी के दौरे का कर्नाटक में कोई असर नहीं: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष
कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी के दौरे का राज्य में कोई असर नहीं पड़ेगा.
शिवमोग्गा, (कर्नाटक) 23 अप्रैल : कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी के दौरे का राज्य में कोई असर नहीं पड़ेगा. प्रियंका मंगलवार को कर्नाटक पहुंचीं और चित्रदुर्ग और बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया.
विजयेंद्र ने कहा कि उनके दौरे से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने कहा, ''प्रियंका व राहुल गांधी की यात्रा का कर्नाटक में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.'' उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक प्रचार कर रहे हैं. यहां के लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का इंतजार कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि लोग कर्नाटक में भाजपा और जद-एस गठबंधन को आशीर्वाद देंगे.'' यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: इंदौर के पटाखा कारखाना में विस्फोट के कारण झुलसे तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा
बीजेपी नेता के.एस.ईश्वरप्पा के निष्कासन पर उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी बीजेपी की अनुशासन समिति है. लिंगराज पाटिल उसके अध्यक्ष नहीं हैं. यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के परामर्श के बाद लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

