यूपी: प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- सरकार का अपराध पर नहीं रहा कोई नियंत्रण
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या एवं महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में हत्या एवं महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Govt) का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आप उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)की भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए. प्रियंका ने दावा किया, ''भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है, 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएँ। महिलाओं पर अत्याचार. ''
प्रियंका गांधी ट्वीट:
आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए।
भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएँ। महिलाओं पर अत्याचार।
प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।https://t.co/n6SJZjLGu5
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 24, 2019
बता दें कि प्रियंका गांधी इसके पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राज्य में बढ़ते अपराध और और विकास को लेकर हमला कर चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

