Patna Jail Video: पटना की जेल में कैदियों ने मनाई शराब पार्टी, गांजा भी पीया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप
कई बार आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि बिहार में कुछ भी हो सकता है. दरअसल बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने बिहार के सुशासन की पोल खोलकर रख दी है.
पटना, बिहार: कई बार आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि बिहार में कुछ भी हो सकता है. दरअसल बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने बिहार के सुशासन की पोल खोलकर रख दी है. यहांपर एक जेल में कैदी जमकर मजे लुट रहे है. शराब की पार्टी कर रहे है और गांजा भी फूंक रहे है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे है कि आखिर इन कैदियों के पास शराब और गांजा कहां से आया. बताया जा रहा है कि ये पटना के मसौढ़ी की जेल का वीडियो है. इस वीडियो में देख सकते है कि कैदी शराब पार्टी कर रहे है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @Deepikasingh043 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Delhi News: मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड, बीजेपी नेता के बर्थडे पार्टी में पिस्तौल लहराकर किया था डांस- VIDEO
पटना की जेल में कैदियों की शराब पार्टी
बिहार: पटना में जेल प्रशासन की खुली पोल
जेल के अंदर बंद कैदी कर रहे शराब पार्टी
6 कैदियों का शराब पार्टी का वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने से जिला प्रशासन में हड़कंप
जेल प्रशासन ने दिए वीडियो के जांच के आदेश@BiharPoliceCGRC @PatnaPolice24x7 #PATNA #Bihar pic.twitter.com/Ej89qCKsrY
— Journalist Deepika singh (@Deepikasingh043) June 3, 2025
कैदी खुद बना रहे वीडियो
जेल में मोबाइल का मिलना कोई नई बात नहीं रही, लेकिन अब कैदी खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें वह जेल के भीतर नशे की पार्टी करते हुए खुल्लमखुल्ला कानून का मजाक उड़ा रहे हैं. इस दुस्साहस ने यह जाहिर कर दिया है कि जेल के अंदर निगरानी या तो बेहद ढीली है या फिर उसमें आंतरिक मिलीभगत है.
शराबबंदी में जेल में पार्टी
बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी लागू है, लेकिन यह वीडियो सरकार की उस नीति पर एक बड़ा तमाचा है.अगर जेल जैसी सुरक्षित जगह में भी शराब और गांजा पहुंच रहा है, तो आम जनता तक इन नशीले पदार्थों की उपलब्धता को रोकना कितना मुश्किल होगा, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है.बेऊर जेल अधीक्षक ने वीडियो सामने आने के बाद मसौढ़ी जेल प्रशासन से तत्काल जांच रिपोर्ट मांगी है और संबंधित कैदियों की पहचान की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मोबाइल, गांजा और शराब जेल में किस माध्यम से पहुंचाए गए.हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मसौढ़ी जेल पर इस तरह के आरोप लगे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

