देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया , हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 21 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया , हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि.

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. आज उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. यह भी पढ़ें :असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने चाय के बागानों में काम करने वालों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के वीर भूमि स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राजीव गांधी 1984 में अपनी मां एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).