PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा; मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है, वहीं उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है. राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे.
भोपाल, 31 मई : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है, वहीं उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है. राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देकर राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है. इसके साथ ही वर्ष 2014 के बाद से 2025 तक भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है, और आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं. चार स्तंभों गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के जीवन में सुधार के लिए मध्य प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है. यह भी पढ़ें : PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान की 20वीं किस्त पर मंडराया संकट, इन किसानों का अटक सकता है पैसा! पढें लेटेस्ट अपडेट
मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, "लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को महिला सशक्तिकरण के प्रतीक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय अत्यंत प्रेरणादायक और प्रशंसनीय है. देवी अहिल्याबाई होल्कर ने राज्य हित को सर्वोपरि रखा. यह हमें सुशासन के मूल सिद्धांत सिखाता है. उन्होंने स्पष्ट रूप से राजकोष और निजी संपत्ति के बीच का अंतर समझाया. यह उनके न्यायप्रिय और नैतिक प्रशासन का प्रतीक है."
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार की शासन व्यवस्था चला रहे हैं, वह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों की प्रतिध्वनि है. प्रधानमंत्री मोदी अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को राष्ट्रभक्ति, देशसेवा और सनातन संस्कृति की भावना से ओतप्रोत होकर जी रहे हैं.
महिला शासक का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "इतिहास गवाह है कि गोंडवाना की रानी ने अकबर को तीन बार पराजित कर पराक्रम का उदाहरण प्रस्तुत किया. रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई और अहिल्याबाई जैसी वीरांगनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की नारियों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने कभी राष्ट्र की अस्मिता से समझौता नहीं किया. स्वतंत्रता के बाद राजमाता सिंधिया ने भी कठिन परिस्थितियों में लोकमाता अहिल्याबाई जैसी दृढ़ता दिखाई और देशभक्ति के मार्ग पर अडिग रहीं. आपातकाल जैसी कठिन घड़ी में उन्होंने जेल जाना पसंद किया, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया."
महिला और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आज हमारी अनुसूचित जनजाति की बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित किया गया है. यह यश भारत की लोकतांत्रिक शक्ति और प्रधानमंत्री के संकल्प को जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

