Press Club में 'श्री मोदी चालीसा' पाठ पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होने के बाद PCI ने दी सफाई, कहा- हमारा कोई संबंध नहीं

प्रेस क्लब ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह केवल कार्यक्रम का स्थल था, आयोजक नहीं. क्लब का कहना है कि हॉल का उपयोग केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए होना था, लेकिन निर्धारित उद्देश्य से अलग गतिविधियां होने पर कार्रवाई की गई. फिलहाल प्रस्तावित मोदी मंदिर, उसके निर्माण, आयोजकों या आगे की योजना को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (Press Club of India) ने गुरुवार, 20 अगस्त को अपने परिसर में आयोजित 'श्री मोदी चालीसा' (Shri Modi Chalisa) पाठ कार्यक्रम को लेकर बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है. सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद प्रेस क्लब ने साफ कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन उसने नहीं किया था. क्लब के मुताबिक, उसका हॉल केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए किराए पर दिया गया था, लेकिन आयोजकों ने तय शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया. यह भी पढ़ें: ‘Shri Modi Chalisa’ Recited Ot Press Club Of India: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में किन्नर समुदाय ने किया 'श्री मोदी चालीसा' का पाठ, वायरल वीडियो के बाद PCI ने जारी की सफाई (Video)

प्रेस क्लब में हुआ 'श्री मोदी चालीसा' का पाठ

जानकारी के अनुसार, भारतीय ट्रांसजेंडर समुदाय के कुछ सदस्यों ने प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर स्थल से जुड़े कार्यक्रम के तहत 'श्री मोदी चालीसा' का पाठ किया. इस कार्यक्रम में डॉ. राजन सिंह और महामंडलेश्वर वैभवी महाराज समेत कई लोग शामिल हुए. यह आयोजन 20 अगस्त को हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने क्या कहा?

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि वायरल हो रहा कार्यक्रम क्लब द्वारा आयोजित नहीं किया गया था. क्लब ने बताया कि एक संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए हॉल किराए पर लिया था, लेकिन उसने तय नियमों और शर्तों का पालन नहीं किया. जैसे ही क्लब प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर कार्यक्रम को रुकवा दिया.

 

'श्री मोदी चालीसा' कार्यक्रम के बाद प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने स्थिति स्पष्ट की:

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में ‘श्री मोदी चालीसा’:

‘Shri Modi Chalisa’ Recited At Press Club

क्लब ने आयोजन से किया किनारा

प्रेस क्लब ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह केवल कार्यक्रम का स्थल था, आयोजक नहीं. क्लब का कहना है कि हॉल का उपयोग केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए होना था, लेकिन निर्धारित उद्देश्य से अलग गतिविधियां होने पर कार्रवाई की गई. फिलहाल प्रस्तावित मोदी मंदिर, उसके निर्माण, आयोजकों या आगे की योजना को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Share Now