Sukhdev Singh Gogamedi Murder Disturbing Video: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का वीडियो आया सामने, हमलावरों ने तड़ातड़ चलाई गोलियां
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अब उनके हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Disturbing Video: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अब उनके हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की और फरार हो गए.
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस फायरिंग में अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के समय अजीत गोगामेडी के साथ थे. Man Kills Wife For Money: मुंबई से सटे ठाणे में पैसों को लिए पति ने की पत्नी की हत्या, शव को ड्रम में बंद कर जंगल में फेंका
पुलिस के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर श्याम नगर जनपथ पर है. मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. सूत्रों के मुताबिक, गोगामेड़ी को चार गोलियां लगीं.
राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े फायरिंग कर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोलियों से भून दिया गया है. इसके बाद उनकी अस्पताल में हुई मौत#RajasthanNews pic.twitter.com/GVeuzG1jyu
— Versha Singh (@Vershasingh26) December 5, 2023
इसके बाद बदमाश फरार हो गए. लेकिन उन्होंने भागने के लिए एक कार को हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने कार भगा दी. तभी उन्होंने पीछे से आ रहे एक सवार से स्कूटी छीन ली और भाग निकले. श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे और बाद में संगठन में विवाद के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और अपना अलग संगठन बना लिया. फिल्म पद्मावत को लेकर राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के चलते वह चर्चा में आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

