Jaipur Shocker: जयपुर में खाकी शर्मसार! पुलिस कांस्टेबल ने बयान दर्ज करने के बहाने से गर्भवती महिला के साथ किया होटल में रेप, पीड़िता का बच्चा भी था सामने मौजूद

जयपुर में एक इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पुलिस कांस्टेबल ने बेटे के सामने ही एक होटल में महिला के साथ रेप किया.इस घटना के बाद जयपुर में सनसनी मच गई है.

जयपुर, राजस्थान: जयपुर में एक इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पुलिस कांस्टेबल ने एक प्रेग्नेंट महिला के साथ उसके बेटे के सामने ही एक होटल में रेप किया.इस घटना के बाद जयपुर में सनसनी मच गई है. आरोपी का नाम भगाराम है. जानकारी के मुताबिक़ जयपुर की रहनेवाली महिला अपने पड़ोसी के साथ हुई मारपीट का बयान दर्ज करवाने सांगानेर पुलिस स्टेशन पहुंची थी.

इसके बाद आरोपी कांस्टेबल महिला के घर पहुंचा और बयान देने के लिए साथ में आने के लिए कहा और उसे अपने साथ होटल में लेकर गया. इस दौरान महिला का बेटा भी उसके साथ था. इसके बाद कांस्टेबल ने महिला को बंधक बनाकर रखा और रात भर उसपर बलात्कार किया. कांस्टेबल ने महिला को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया या पुलिस से शिकायत की तो बेटे को जान से मार देगा.ये भी पढ़े:Shocking! ‘3 महीने में रेप पीड़िता से शादी करो’, राजस्थान हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, रेपिस्ट को दी सशर्त जमानत

पीड़िता ने की डीसीपी से शिकायत

आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सांगानेर थाने में मामला दर्ज किया गया. इसकी जांच की जा रही है. जयपुर (ईस्ट) डीसीपी तेजस्विनी गौतम ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच सांगानेर एसीपी विनोद कुमार शर्मा को सौंपी गई है.सांगानेर एसीपी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सांगानेर थाने में तैनात कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया. उसके खिलाफ महिला ने शिकायत दी थी. अब मेडिकल बोर्ड से पीड़िता की  मेडिकल जनच करवाई जाएगी. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मासूम बेटे के सामने कांस्टेबल ने किया रेप

कांस्टेबल ने ये वहशीपन महिला के 3 साल के बेटे के सामने किया. पीड़ित महिला के अनुसार कॉन्स्टेबल ने विरोध करने पर पति को जेल में बंद करने की धमकी दी. रूम में ले जाकर चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. वहां से छूटने के बाद एफआईआर करवाना चाहती थी, लेकिन बदनामी के डर से पति तैयार नहीं हुए.काफी समझाने के बाद शनिवार को आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई. इस मामले में विपक्ष ने भी सरकार को घेरा है.

 

Share Now

\