देश

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर; उनकी सेहत पर रखी जा रही है कड़ी नजर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. प्रणब मुखर्जी दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं. वे अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उनके महत्वपूर्ण और नैदानिक पैरामीटर स्थिर बताए जा रहे हैं. अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनकी सेहत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर; उनकी सेहत पर रखी जा रही है कड़ी नजर
पूर्व राष्ट्रति प्रणब मुखर्जी (Photo Credits: ANI)

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Former President Pranab Mukherjee) की सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है और उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (Army's Research and Referral Hospital) में भर्ती हैं. सोमवार को भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया है और वे अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. हालांकि उनके महत्वपूर्ण और नैदानिक पैरामीटर स्थिर बताए जा रहे हैं. अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनकी सेहत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. बता दें कि हाल ही में प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे और उनकी इमेरजेंसी ब्रेन सर्जरी भी हुई है. ऐसे में विशेषज्ञों की टीम बारीकी से उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल कंडीशन में कोई बदलाव नहीं आया है. उनके महत्वपूर्ण और क्लीनिकल पैरामीटर्स स्थिर हैं, लेकिन वे अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है.

देखें ट्वीट-

ज्ञात हो कि 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी को कुछ दिन पहले मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके ब्रेन की इमरजेंसी सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद से उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है. बता दें कि उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. यह भी पढ़ें: Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अब भी वेंटिलेटर पर

गौरतलब है कि बीते 10 अगस्त को उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि एक अलग प्रोसीजर के लिए वे अस्पताल आए हैं और उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसके साथ ही उन्होंने यह अपील भी की थी कि पिछले हफ्ते जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट करें या अपना कोविड-19 टेस्ट कराएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).