Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, भारत आने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया आभार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. भारत आने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आभार जताया है. राष्ट्रपति के एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर कहा गया कि उन्होंने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण स्वीकार किया.

(Photo Credits Twitter)

Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. भारत आने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आभार जताया है. राष्ट्रपति के एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर कहा गया कि उन्होंने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण स्वीकार किया. उन्होंने यह भी याद किया कि 75 साल पहले, 1950 में, इंदोनेशिया के राष्ट्रपति सुकार्नो भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि थे। यह भारत और इंदोनेशिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों और मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है.

वहीं इससे पहले विदेश मंत्रालय  के बयान में कहा गया कि  ‘‘राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि भी होंगे’’बयान के अनुसार, ‘‘भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.’’ यह भी पढ़े: Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर यूपी पुलिस और अग्निशमन विभाग के 33 अधिकारी-जवान होंगे सम्मानित

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

वहीं इससे पहले विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि ‘‘राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि भी होंगे’’बयान के अनुसार, ‘‘भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की आगामी यात्रा दोनों देशों के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी. भारत हर साल अपने गणतंत्र दिवस समारोह में शरीक होने के लिए विश्व नेताओं को आमंत्रित करता है.

पिछले साल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि थे, जबकि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी 2023 के समारोहों में शामिल हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\