Mukhtar Ansari Death Case: यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि जेल, अस्पताल, कोर्ट और फर्जी एनकाउंटर में कैदी मारे जा रहे हैं. इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है. किसी को भी जांच की सत्यता जाने बिना इस तरह का बयान नहीं देने चाहिए. आज के दिन विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए. फॉरेंसिक रिपोर्ट पर ही विश्वास किया जा सकता है. किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
अखिलेश यादव के सवाल पर यूपी सरकार के मंत्री का जवाब:
#WATCH मुख्तार अंसारी की मौत पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, "लोग जो संदिग्ध मौत की बात कहते हैं, वो जांच का विषय है। जांच में सत्यता के आधार पर बयान करना चाहिए। आज के दिन विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए। फॉरेंसिक रिपोर्ट पर ही विश्वास किया जा सकता है...किसी की मौत पर राजनीति… pic.twitter.com/vhSH23Km4m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2024












QuickLY