देश

Twitter पर भी योगी का जलवा, फॉलोवर में बंपर बढ़ोतरी, 1 करोड़ पहुंचा आंकड़ा

अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते लोगों के बीच लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर, 2015 को ट्विटर की वर्चुअल दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी. 21 मई, 2016 से यह नियमित सुचारु रूप से सक्रिय है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद 22 मार्च, 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट ट्विटर से वेरिफाइड हुआ.

Twitter पर भी योगी का जलवा, फॉलोवर में बंपर बढ़ोतरी, 1 करोड़ पहुंचा आंकड़ा
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)

Yogi Adityanath Twitter Followers Increased: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोरोनाकाल में किए गए कार्यो को सोशल मीडिया में लोग सराह रहे हैं. सोमवार को उनके ट्विटर अकाउंट पर 1 करोड़ फॉलोवर हो गए. योगी के ट्विटर अकाउंट 'माइयोगीआदित्यनाथ' पर फॉलोवर की तादाद 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा हो गई और सबसे खास बात यह है कि सभी फॉलोवर पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं. 30 मार्च से आज तक तकरीबन 25 लाख फॉलोवर बढ़े हैं. सोमवार को देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (5.85 करोड़) और अमित शाह (2.88 करोड़) को छोड़ दें तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (1.74 करोड़), (राहुल गांधी 1.47 करोड़) और अरविंद केजरीवाल (1.94 करोड़) जबकि अखिलेश यादव (1.21 करोड़) ही आगे हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा (20.3 लाख), मायावती (10.1 लाख) जैसी चर्चित हस्ती भी योगी से काफी पीछे हैं.

अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते लोगों के बीच लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर, 2015 को ट्विटर की वर्चुअल दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी. 21 मई, 2016 से यह नियमित सुचारु रूप से सक्रिय है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद 22 मार्च, 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट ट्विटर से वेरिफाइड हुआ.

योगी का ट्विटर हैंडल है 'माइयोगीआदित्यनाथ' जिसमें एम का अर्थ महंत है. योगी नाथपंथ के मुखिया हैं और इस पंथ के सबसे बड़े मंदिर श्री गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं. फेसबुक पर योगी के करीब 62 लाख 71 हजार 656 फॉलोवर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).