Delhi: योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने कही ये बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
Delhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) से मुलाकात की. माना जा रहा है कि यूपी में नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पीएम मोदी की सीएम योगी के साथ यह बैठक हुई है. इससे पहले सीएम योगी ने पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष समेत कई नेताओं से मुलाकात की.
इस मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा , "आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई. उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे."
आज @myogiadityanath जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। pic.twitter.com/TeRcIRFreA
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2022
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'आत्मनिर्भर भारत' के शिल्पकार, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नदृष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आज नई दिल्ली में स्नेहिल भेंट हुई।
अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार! pic.twitter.com/aM7efYF25p— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

