ED के सामने कल पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने बनाई देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की योजना
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूछताछ के लिए कल यानी 13 जून के दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे. कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा "विपक्ष की आवाज को चुप कराने" के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के "दुरुपयोग" के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूछताछ के लिए कल यानी 13 जून के दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे. कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा "विपक्ष की आवाज को चुप कराने" के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के "दुरुपयोग" के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. सोनिया-राहुल को ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे, सरकार पर साधा निशाना.
राहुल गांधी को 2 जून को तलब किया गया था, लेकिन वे विदेश में होने के कारण जांच में शामिल नहीं हो सके. एक अधिकारी ने कहा, "राहुल गांधी को 2 जून को जांच एजेंसी (Investigation Agency) के सामने पेश होने के लिए तलब (Summoned) किया गया था. उन्होंने जांच में शामिल होने के लिए ईडी से कुछ समय देने का अनुरोध किया था, क्योंकि वह विदेश में थे."
इसके बाद ईडी ने दूसरा नोटिस जारी कर 13 जून को जांच में शामिल होने को कहा. इसी दिन कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है. वहीं ईडी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को इसी मामले की जांच में शामिल होने के लिए 23 जून को नया समन जारी किया था. पहले उन्हें 8 जून को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं और इसलिए वह जांच में शामिल होने में असमर्थ हैं. इसके बाद ईडी ने उन्हें नया समन जारी किया.
टैगोर ने सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा आरोप "फर्जी और निराधार" हैं, ये कार्रवाई "प्रतिशोध की राजनीति" का हिस्सा है. उन्होंने कहा, "देश भर में विपक्षी दलों के नेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार के खिलाफ विरोध करेगी."
काग्नेंस नेता ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में पैसे गबन के मामले पर गलत आरोप लगाया गया. जो सोची समझी रणनीति है. नेशनल हेराल्ड जवाहरलाल नेहरू ने शुरू करवाया था, जो नष्ट हो चुका था. उसके पत्रकार और कर्मचारी को सैलरी नहीं दिया जा रहा था इसलिए कांग्रेस ने इंस्टॉलमेंट में पैसा दिया वह कांग्रेस का पैसा था ताकि उनका घर चलना चाहिए और वीआरएस भी दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

