Who Leaked Prajwal Revanna Sex Videos: 'कानूनी मामले के लिए BJP नेता को दी थी अश्लील क्लिप वाली पेनड्राइव', सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ड्राइवर का सनसनीखेज खुलासा!
कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल केस में नया मोड़ आ गया है. दरअसल, कार्तिक नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने ही JDS नेता का सेक्स वीडियो लीक किया है.
Who Leaked Prajwal Revanna Sex Videos: कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल केस में नया मोड़ आ गया है. दरअसल, कार्तिक नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने ही JDS नेता का सेक्स वीडियो लीक किया है. उसके द्वारा ऐसा दावा करने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कार्तिक का कहना है कि वह प्रज्वल रेवन्ना का ड्राइवर था. उसने न्यायिक कार्रवाई के लिए हासन से बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा को अश्लील क्लिप वाली पेन ड्राइव दी थी. वीडियो में कार्तिक ने बीजेपी नेता के अलावा किसी को भी पेन ड्राइव सौंपने से इनकार किया है.
सांसद प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स वीडियो किसने लीक किया?
Karthik, former driver of Prajwal Revanna, who gave the pendrive to BJP Hassan leader Devaraje Gowda to pursue a legal case, denies handing it over to anyone except the BJP leader.
"I have not given the pendrive to any Congress leader. Why would I come to BJP if I could go to… https://t.co/eJdSWVj9qF pic.twitter.com/Tkh7ag5laM
— Anusha Ravi Sood (@anusharavi10) April 30, 2024
बता दें, 24 अप्रैल को कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो सामने आया था. इसके बाद उनके खिलाफ महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. वीडियो सामने आने के बाद प्रज्वल देश छोड़कर जर्मनी चले गए. फिलहाल, उन्हें JDS ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

