जरुरी जानकारी

पाकिस्तान पर हमला करने में सक्षम प्रधानमंत्री के लिए बीजेपी से किया गठबंधन: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा ‘‘हम ऐसा प्रधानमंत्री चाहते थे जो पाकिस्तान में घुसकर उस पर हमला कर सके. हमने इसी कारण गठबंधन किया है.

पाकिस्तान पर हमला करने में सक्षम प्रधानमंत्री के लिए बीजेपी से किया गठबंधन: उद्धव ठाकरे
पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे ( Photo Credit: PTI )

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ नये सिरे से गठबंधन इसलिए किया क्योंकि उनकी पार्टी ऐसा प्रधानमंत्री चाहती है जिसके पास पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत हो. ठाकरे ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करने के अपने वादे से पलटने के बारे में कहा, ‘‘हम ऐसा प्रधानमंत्री चाहते थे जो पाकिस्तान में घुसकर उस पर हमला कर सके."  हमने इसी कारण गठबंधन किया है.

ठाकरे ने कहा मैंने मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कल्याण के लिये भी बीजेपी के साथ गठबंधन किया है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त नहीं करना चाहती है जबकि उनकी पार्टी चाहती है कि जम्मू कश्मीर में भी वे सारे कानून लागू हों जो शेष भारत में लागू होते हैं.

ठाकरे ने असदुद्दीन ओवैसी की आलोचना करते हुए कहा कि वह मुसलमानों को दुश्मन नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले के पुत्र नवीद अंतुले के साथ दो ही दिन पहले ही उन्होंने मंच साझा किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).