उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को पद से हटाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजधानी में अपराध को नियंत्रित करने में कथित विफलता के चलते लखनऊ के पुलिस कमश्निर सुजीत पांडे को हटा दिया है. पांडे की जगह डी.के. ठाकुर को लाया गया है, जो अब तक आतंकवाद निरोधी दस्ते में तैनात थे.
लखनऊ, 18 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य की राजधानी में अपराध को नियंत्रित करने में कथित विफलता के चलते लखनऊ के पुलिस कमश्निर सुजीत पांडे को हटा दिया है. पांडे की जगह डी.के. ठाकुर को लाया गया है, जो अब तक आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) में तैनात थे.
पांडे को मध्यरात्रि के आसपास इस बदलाव के आदेश दिए जाने के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे ठाकुर ने कार्यभार संभाला. इस साल जनवरी में कमिश्नरेट प्रणाली शुरू होने के बाद सुजीत पांडे को लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था.
इस बीच जी.के. गोस्वामी (GK Goswami) को एडीजी एटीएस के रूप में तैनात किया गया है. प्रतीक्षा सूची में राजकुमार का नाम भी था, उन्हें एडीजी (कार्मिक) बनाया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Holi 2026: देश में होली को लेकर नेताओं के द्वार पर उमड़ी भीड़, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने जनता के साथ मनाई होली; देखें VIDEOS
Mahashivratri 2026: देशभर में 'हर-हर महादेव' की गूंज, गृहमंत्री अमित शाह-सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
UP Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ से अधिक का बजट, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं समेत अन्य के लिए बड़े ऐलान, जानें क्या-क्या मिला
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: नवसारी से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; टारगेट किलिंग और ऑनलाइन कट्टरपंथ की साजिश का खुलासा
\