देश

उत्तर प्रदेश: SP सुप्रीमों अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी के जंगलराज में महिला होना अपराध है

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं में असुरक्षा की भावना गहरे से घर कर गई है. वे घर-बाहर भयाक्रांत रहती हैं. एक तरह से तो भाजपा के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है. अखिलेश ने अपने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी को सत्ता का संरक्षण और अपराध को सामने लाने वाले पर केस दर्ज होने का अजीबोगरीब खेल चल रहा है.

उत्तर प्रदेश: SP सुप्रीमों अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी के जंगलराज में महिला होना अपराध है
अखिलेश यादव (Photo Credits: IANS)

लखनऊ, 19 नवंबर: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महिलाओं में असुरक्षा की भावना गहरे से घर कर गई है. वे घर-बाहर भयाक्रांत रहती हैं. एक तरह से तो भाजपा के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है. अखिलेश ने यहां गुरुवार को अपने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) में अपराधी को सत्ता का संरक्षण और अपराध को सामने लाने वाले पर केस दर्ज होने का अजीबोगरीब खेल चल रहा है. कानून व्यवस्था का यह नया रंग-ढंग महिलाओं को निराशा में आत्महत्या करने को मजबूर कर रहा है. उन्होंने कहा कि एक तरह से तो भाजपा के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि दलित समाज की बेटियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. अयोध्या के ग्राम नारा में सत्ता संरक्षित दबंगों ने दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में स्कूटी सवार युवतियों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav Attacks BJP: अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार, कहा- ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त प्रदेश सरकार

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पर ट्वीट कर लोकतंत्र की हत्या का बयान देने वाले मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने और अपराधी को पकड़ने के बजाय उसे उजागर करने वाले को ही पकड़ा जा रहा है. फतेहपुर में दो नाबालिग बहनों के शव मिलने पर मां का बयान न्यूज चैनल पर चलाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.

सपा अध्यक्ष ने कहा, "सरकार पिंक बूथ और मिशनशक्ति जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में समय बिता रही है. उसका एंटी-रोमियों स्क्वायड हवा में है. सपा सरकार ने अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के लिए 1090 वुमेन पावर लाइन और यूपी डायल 100 सेवा शुरू की थी. भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).