राजनीति

Coronavirus: अमेरिका 64 देशों को करेगा 17.4 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद, भारत भी शामिल

अमेरिका ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की। इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिए जांएगे.

Coronavirus: अमेरिका 64 देशों को करेगा 17.4 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद, भारत भी शामिल
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit- IANS)

वाशिंगटन: अमेरिका ने कोरोना वायरस (Covid-19) वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की. इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिए जांएगे. यह फरवरी में अमेरिका की ओर से घोषित 10 करोड़ डॉलर की मदद के अलावा है. फिलहाल घोषित की गई नयी राशि रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (CDC) समेत विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के विशाल अमेरिकी वैश्विक प्रतिक्रिया पैकेज का हिस्सा है. यह वित्तीय मदद वैश्विक महामारी के खतरे का सामना कर रहे सबसे ज्यादा जोखिम वाले 64 देशों के लिए है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह प्रयोगशाला तंत्र स्थापित करने, मामलों की खोज और घटनाओं पर आधारित निगरानी को क्रियाशील बनाने तथा प्रतिक्रिया एवं तैयारी के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता आदि में मदद करने के मकसद से भारत सरकार को 29 लाख डॉलर की मदद दे रहा है. अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) के उप प्रशासक बोनी ग्लिक के मुताबिक यह नयी सहायता अमेरिका के वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व को और मजबूत बनाएगा. यह भी पढ़ें: Coronavirus: अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी, कोविड-19 के मामले 1 लाख के पार पहुंचे

आर्थिक मदद की घोषणा के अलावा अमेरिका अपने दोस्तों एवं सहयोगियों की वेंटिलेटरों की जरूरत की आपूर्ति करने को भी तैयार है. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने के बाद अमेरिका ने वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सीय उपकरणों का उत्पादन बढ़ा दिया है और उनका प्रशासन अन्य देशों को भी इन्हें वितरित करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).