UP सरकार एक समुदाय विशेष को कर रही टारगेट, नूपुर शर्मा-नवीन जिंदल समस्या की जड़: मायावती
बसपा अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस व अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर रही है."
लखनऊ: 10 जून को यूपी में भड़की हिंसा के बाद यूपी पुलिस लगातार उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस व अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय व आतंक का जो माहौल बना रही है यह अनुचित व अन्यायपूर्ण. घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले." यूपी हिंसा मामले में अब तक 304 उपद्रवी गिरफ्तार, प्रयागराज में जावेद के घर पर चला बुलडोजर
मायावती ने कहा "समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल हैं जिनके कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ व हिंसा भड़की, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों? दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना घोर पक्षपात व दुर्भाग्यपूर्ण. तत्काल गिरफ्तारी जरूरी."
1. यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस व अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय व आतंक का जो माहौल बना रही है यह अनुचित व अन्यायपूर्ण। घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले।
— Mayawati (@Mayawati) June 13, 2022
सरकार द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?
3. सरकार द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?
— Mayawati (@Mayawati) June 13, 2022
आपको बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी के बर्खास्त पदाधिकारियों नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादास्पद टिप्पणियों के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और जमकर उपद्रव किया था. मामले में आज सुबह 8 बजे तक कुल 304 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

