उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर मूंछें बनाकर रावण लिखने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शहर की कसाना पुलिस ने ‘श्री राम धार्मिक रामलीला कमेटी’ के पोस्टर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर मूंछें बनाकर उसके नीचे रावण लिखने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
नोएडा: शहर की कसाना पुलिस ने ‘श्री राम धार्मिक रामलीला कमेटी’ के पोस्टर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर मूंछें बनाकर उसके नीचे रावण लिखने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कासना के थानाप्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चैन पाल प्रधान और रामलीला कमेटी की ओर से मिली शिकायत में कहा गया है कि रामलीला कमेटी के एक पोस्टर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और स्थानीय विधायक पंकज सिंह की तस्वीरें हैं.
किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को स्केच पेन से बिगाड़ कर उसके नीचे ‘रावण’ लिख दिया.
संबंधित खबरें
Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 93 के पार, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा; जानें अर्थव्यवस्था पर इसका असर
Stocks To Buy or Sell Today, March 20, 2026: TCS, HDFC Bank और NTPC समेत इन 5 शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; जानें आज बाजार में हलचल की मुख्य वजहें
Petrol Price Today, March 20, 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल के दाम स्थिर; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 20, 2026: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का भाव
\