UP By-Election: सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- आजमगढ़ को सपा ने बना दिया था आतंकवाद का गढ़
आजमगढ़ में लोकसभा के लिए उपचुनाव होना है. आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है. रविवार को आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित किया.
Azamgarh Lok Sabha By-Election: आजमगढ़ में लोकसभा के लिए उपचुनाव होना है. आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है. रविवार को आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा "समाजवादी पार्टी की सरकार ने आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बना दिया था. समाजवादी पार्टी की प्रवृत्ति ही धोखा देने की है, चाहे वह प्रदेश को धोखा देने की हो, चाहे आजमगढ़ को."
सीएम योगी ने कहा "आजमगढ़ में एयरपोर्ट नहीं था, हम लोगों ने एयरपोर्ट दिया है. यहां महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है, जिसका शिलान्यास आदरणीय गृह मंत्री जी ने किया था. जनपद में विश्वविद्यालय बनने से विकास की ढेर सारी संभावनाएं सृजित होंगी."
आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी की सरकार ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था... pic.twitter.com/9XW4mN3AsN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 19, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

