देश

मंगलवार को होगा राजकीय सम्मान के साथ अनंत कुमार का अंतिम संस्कार, आधा झुका रहेगा तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार लंबे समय तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझने के बाद 59 साल की उम्र में कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में अंतिम सांस ली.

मंगलवार को होगा राजकीय सम्मान के साथ अनंत कुमार का अंतिम संस्कार, आधा झुका रहेगा तिरंगा
अनंत कुमार (Photo Credit: Twitter)

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार लंबे समय तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझने के बाद 59 साल की उम्र में कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में अंतिम सांस ली. वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री के साथ बेंगलुरु साउथ से सांसद भी थे. हम आपको बता दें कि बीजेपी के इस दिग्गज नेता के निधन से पुरे राजनैतिक दल में शोक की लहर फैली हुई है. पक्ष विपक्ष के सभी नेताओं ने इस दिग्गज नेता के निधन पर अपनी संवेदना जताई है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में राष्ट्रध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है. राजकीय सम्मान से मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अनंत कुमार के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता हैं. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक अनंत कुमार का पार्थिव शरीर बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा. जहां लोग उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकेंगे. यह भी पढ़ें-बीजेपी के संकटमोचक थे अनंत कुमार, 6 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को दी थी मात, जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

आपको बता दें कि अनंत कुमार के पास दो महत्वपूर्ण मंत्रालय थे. उनके पास साल 2014 से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय था. साथ ही जुलाई 2016 में उन्हें संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी सौंपा गया था. अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को बेंगलुरु में हुआ था. उन्होंने केएस आर्ट्स कॉलेज से बीए की पढ़ाई की थी. उसके बाद जेएसएस लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री भी हासिल की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).