जब ओला, उबर ने किया बंटाधार तो अर्थव्यवस्था कैसे जाएगी 5 हजार अरब डॉलर के पार: अभिषेक मनु सिंघवी
वाहनों की बिक्री में गिरावट को ओला एवं उबर से जोड़ने संबंधी बयान को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को कहा कि जब इन दोनों कैब सेवा प्रदाता कंपनियों ने इतना बंटाधार कर दिया है तो फिर देश की अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर का आंकड़ा कैसे पार करेगी.
नई दिल्ली. वाहनों की बिक्री में गिरावट को ओला एवं उबर से जोड़ने संबंधी बयान को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने बुधवार को कहा कि जब इन दोनों कैब सेवा प्रदाता कंपनियों ने इतना बंटाधार कर दिया है तो फिर देश की अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर का आंकड़ा कैसे पार करेगी. सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी का अर्थशास्त्र है कि जो कुछ अच्छा है वो हमने किया है. निर्मला सीतारमण का अर्थशास्त्र है कि जो बुरा है वो दूसरों ने किया है. फिर जनता ने आपको क्यों चुना है ?’’
उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया, ‘‘मोदी जी के ट्विटर फॉलोवर पांच करोड़ पार, अर्थव्यवस्था करेंगे पांच हजार अरब डॉलर के पार, लेकिन कैसे? युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार, क्या इसके लिए भी आप ठहराएंगे विपक्ष को जिम्मेदार ? ओला , उबर ने सब कर दिया बंटाधार.’’ यह भी पढ़े-ओला-उबर से सफर और बीएस 6 के कारण प्रभावित हुआ वाहन उद्योग: निर्मला सीतारमण
मोदी जी के @Twitter Followers हो गए 50 मिलियन पार,
Economy करेंगे 5 ट्रिलियन पार
पर कैसे ?
युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
क्या इसके लिए भी आप ठहराएंगे विपक्ष को जिम्मेदार ? #Uber #Ola ने सब कर दिया बंटाधार | #FinanceMinister
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) September 11, 2019
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वाहन क्षेत्र में सुस्ती के कारणों में युवाओं की सोच में बदलाव भी है क्योंकि लोग अब खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को तरजीह दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

