पाकिस्तान में खलबली: लाहौर में लगा पोस्टर, ‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है, कल बलूचिस्तान-पीओके लेंगे’
मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को रद्द किए जाने को लेकर पाकिस्तान में तस्वीरों और भड़काऊ संदेशों वाले कई विवादास्पद बैनर दिखाई दिए. पुलिस ने इस्लामाबाद में उसके प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया है और पूछताछ के लिए उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.
इस्लामाबाद : मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में धारा 370 को रद्द किए जाने को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) में तस्वीरों और भड़काऊ संदेशों वाले कई विवादास्पद बैनर दिखाई दिए. ऐसे ही एक बैनर पर लिखा था, 'अखंड भारत असली आतंक'. समाचारपत्र डॉन की बुधवार की रिपोर्ट में यह कहा गया.
'अखंड भारत' आमतौर पर इस विचार को संदर्भित करता है कि भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, तिब्बत, भूटान और बांग्लादेश के तहत आने वाली सारी भूमि को एक शासन प्रणाली के तहत एकीकृत किया जाना चाहिए.
Stop whatever you are doing and Listen to this.
Akhand Bharat Poster in Pakistan. #370Article #Pakistan pic.twitter.com/PQwVB0ysNY
— Kumar Rahul (@amKumarRahul) August 6, 2019
@rautsanjay61 ji now you have got support in Islamabad also for Akhand Bharat. https://t.co/fK7WlahWj6
— Rajeev Panday (@RKpanday1977) August 6, 2019
पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से इन पोस्टरों और बैनरों को हटा दिया है जिनमें पाकिस्तान विरोधी बयान हैं. इन पोस्टरों में राज्यसभा में कार्यवाही की एक वीडियो रिकॉडिर्ंग का स्क्रीनशॉट है, जब शिवसेना विधायक संजय राउत ने पाकिस्तान विरोधी बयान दिया था.
सोशल मीडिया पर इन पोस्टरों के वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने यहां ब्लू एरिया से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसे बैनर लगाने का जिम्मेदार माना जा रहा है.
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध प्रिटिंग बिजनेस से जुड़ा है और उसे गुजरांवाला के एक निवासी से उन बैनरों की छपाई का ऑर्डर मिला था. पुलिस ने इस्लामाबाद में उसके प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया है और पूछताछ के लिए उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

