Lok Sabha Elections 2024: आज यूपी में 3 रैलियों के बाद महाराष्ट्र में जोर लगाएंगे PM मोदी, मुंबई के शिवाजी पार्क में राज ठाकरे के साथ करेंगे रैली
PM Modi in Pune | ANI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है. इसी क्रम में पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में तीन रैलियां करेंगे. इसके बाद वह महाराष्ट्र में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बताया गया है कि पीएम मोदी की पहली जनसभा सुबह 11.15 बजे यूपी के बाराबंकी में, दूसरी दोपहर एक बजे के करीब फतेहपुर में, और तीसरी रैली हमीरपुर में दोपहर 3 बजे प्रस्तावित है. इसके बाद वह शाम करीब 6.45 बजे मुंबई साउथ-सेंट्रल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. कहा जा रहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे शिवाजी पार्क रैली में पीएम मोदी के साथ मंच साझा कर सकते हैं. दरअसल, राज ठाकरे बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं.

आज यूपी में 3 रैलियों के बाद महाराष्ट्र में जोर लगाएंगे PM मोदी