Chandrashekhar Azad In Parliament: 'ये आवाज हमेशा निष्पक्ष रहेगी और कमजोरों के लिए रहेगी',नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान-Video
Credit -ANI

18वीं लोकसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है. इस बार ऐसे कई सांसद है , जो पहली बार संसद जानेवाले है. इनमें से ही एक आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद है. संसद में पहुंचे चंद्रशेखर ने इस दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा की ,' ये आवाज निष्पक्ष रहेगी और कमजोरों के लिए रहेगी. उन्होंने कहा की ,' मैं उन लोगों की आवाज हूं, जिनको इंसान भी नहीं माना गया. उन्हें जानवर मानकर सामाजिक और आर्थिक आधार पर कुचला गया , मैं उनकी आवाज हूं. चंद्रशेखर ने कहा की ,' जब तक वे पार्लियामेंट में है , हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठेगी और सरकार से जवाब मांगा जाएगा. जो भी सरकार संविधान के विरोध में जाकर काम करेगी, उनसे जवाब मांगा जाएगा. ये भी पढ़े :Opposition Protest Outside Parliament: लोकसभा सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने किया प्रदर्शन, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने हाथों में संविधान लेकर किया संसद परिसर में विरोध-Video

देखें वीडियो :