तेजस्वी ने नीतीश सरकार की खोली पोल, सुशील मोदी के घर में पिछले साल पानी घुसने वाला वीडियो किया शेयर, बेतुके बयानों पर भी बरसे

पटना में जलप्रलय का कहर अभी भी जारी है. दरअसल, भारी बारिश के बाद पटना के राजेंद्र नगर, कंकड़बाग समेत अन्य इलाकों में हुए जलजमाव की स्थिति अभी भी बरकरार है. इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है.

नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव (Photo Credits- PTI/Twitter)

पटना (Patna) में जलप्रलय का कहर अभी भी जारी है. दरअसल, भारी बारिश के बाद पटना के राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar), कंकड़बाग समेत अन्य इलाकों में हुए जलजमाव की स्थिति अभी भी बरकरार है. इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक साल पहले भी सुशील मोदी के घर में बारिश का पानी घुसा था. लेकिन फिर भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं. 15 साल बाद भी अपनी नाकामी का दोष नीतीश सरकार के बेशर्म लोग विपक्ष, सावन-भादो, पितृपक्ष, हथिया नक्षत्र, मौसम, प्रकृति इत्यादि को ही देते है.'

दरअसल, पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि के नेतृत्व में बचाव दल ने जलजमाव के कारण राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में तीन दिनों से फंसे सुशील मोदी को सोमवार को उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नाव के जरिए निकाला. नौका से उतरने पर सुशील मोदी से जब मीडियाकर्मियों ने यह पूछा गया कि उनके इलाके में बहुत अधिक जलजमाव था और किस तरह की परिस्थिति का उन्हें सामना करना पड़ा, तो वे बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गए. यह भी पढ़ें- पटना में भीषण जलजमाव पर लालू प्रसाद यादव ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, कहा- गरीबों का घर उजाड़ने वाले आज खुद रोड पर आ गए.

तेजस्वी यादव का ट्वीट-

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बिहार के बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे ने सोमवार को कहा था कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में जारी मूसलाधार बारिश ‘हथिया नक्षत्र’ के कारण हो रही है. हथिया नक्षत्र में कभी कभी बहुत भयंकर बारिश होती है. बारिश ने अब प्राकृतिक आपदा का रूप ले लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड