Swati Maliwal Wrote Letter to CM Kejriwal: स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल को लिखा लेटर, AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि मैं यह पत्र इस ओर ध्यान दिलाने के लिए लिख रही हूं कि जनवरी 2024 में अध्यक्ष पद से मेरे इस्तीफे के बाद से दिल्ली सरकार DCW को कैसे व्यवस्थित रूप से खत्म कर रही है.
Swati Maliwal Wrote Letter to CM Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 4 पेज का लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि मैं यह पत्र इस ओर ध्यान दिलाने के लिए लिख रही हूं कि जनवरी 2024 में अध्यक्ष पद से मेरे इस्तीफे के बाद से दिल्ली सरकार DCW को कैसे व्यवस्थित रूप से खत्म कर रही है.
यह बेहद अफसोस की बात है कि 2015 से मैंने जो सिस्टम बड़ी मेहनत से बनाए थे, उन्हें सरकार द्वारा नष्ट किया जा रहा है. आयोग के किसी कर्मचारी को पिछले 6 महीने से सैलरी नहीं दी गई है.
स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल को लिखा लेटर
जबसे मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया है, तबसे दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफ़सरों ने आयोग के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पिछले 6 महीने से किसी को सैलरी नहीं दी गई है, बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया है, 181 हेल्पलाइन वापिस ले ली गई है और अध्यक्ष और 2 मेम्बर की… pic.twitter.com/wt6h2o02M8
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 2, 2024
दिल्ली सरकार महिलाओं से क्यों दुश्मनी निकाल रही है: स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग का बजट भी 28.5 प्रतिशत कम कर दिया गया है. 181 हेल्पलाइन वापस ले ली गई है. इसके अलावा अध्यक्ष और 2 मेंबर की पोस्ट भरने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं. दलित मेंबर की पोस्ट 1.5 साल से खाली है, जिसे नहीं भरा जा रहा है. जबसे मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, तबसे दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मेरे जाते ही हर संभव कोशिश की जा रही है महिला आयोग को फिर से एक कमजोर संस्थान बना दिया जाए. दिल्ली सरकार महिलाओं से क्यों दुश्मनी निकाल रही है?
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

