Swami Prasad Maurya Resigns: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को एक लेटर भी लिखा है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल साइट X पर लिखा- उन्होंने 2023 में जातिवार जनगणना, आरक्षण बचाने, बेरोजगारी व संविधान बचाने के लिए अखिलेश यादव को रथयात्रा निकालने का सुझाव दिया था. होली के बाद इस यात्रा को शुरू करने पर सहमति बनी थी. अफसोस इस बात का है कि यात्रा अभी तक शुरु नहीं की गई. मैंने लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश की. भाजपा के जाल में फंसे लोगों को वापस लाने की कोशिश की. मैं सपा का राष्ट्रीय महासचिव हूं लेकिन मेरे बयान को पार्टी द्वारा निजी बता दिया जाता है. अगर महासचिव के पद में ऐसा भेदभाव होता है, तो मैं इस पद का त्याग करता हूं.
ट्वीट देखें:
संज्ञानार्थ,@yadavakhilesh@samajwadiparty pic.twitter.com/SYPBhEvhe8
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) February 13, 2024












QuickLY