देश

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गए स्वामी अग्निवेश को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लगाए गद्दार के नारें..देखें वीडियो

अग्निवेश ने कहा, 'भीड़ ने मुझे पीटते हुए नारे लगाए कि यह एक गद्दार है, इसे पीटो.' मोबाइल से बनाए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि एक समूह द्वारा स्वामी अग्निवेश को धक्का दिया गया. वीडियो में एक महिला हाथों में चप्पल लिए हुए भी दिख रही है.

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गए स्वामी अग्निवेश को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लगाए गद्दार के नारें..देखें वीडियो
(Photo Credit-You tube)

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. यहां पर भारी संख्या में समर्थक और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे विवादित सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ भीड़ ने धक्का मुक्की की. इससे पहले झारखंड में भी उन पर हमला हुआ था.

इस पुरे मामले पर अग्निवेश ने बताया, 'मैं वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गया था, तभी भीड़ के एक हिस्से ने मुझ पर हमला कर दिया. हम केवल 2 से 3 लोग थे जबकि हमला करने वाले लोग काफी मात्रा में थे. भीड़ ने हमें बुरी तरह से पीटा, गालियां दीं और मेरी पगड़ी उतार दी.

अग्निवेश ने कहा, 'भीड़ ने मुझे पीटते हुए नारे लगाए कि यह एक गद्दार है, इसे पीटो.' मोबाइल से बनाए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि एक समूह द्वारा स्वामी अग्निवेश को धक्का दिया गया. वीडियो में एक महिला हाथों में चप्पल लिए हुए भी दिख रही है.

गौरतलब है कि 17 जुलाई 2018 को भी अग्निवेश पर झारखंड के पाकुर में भीड़ ने हमला कर दिया था. उनके कपड़े फाड़ दिए गए थे. अग्निवेश ने आरोप लगाया था कि उन पर हमला करने वाले लोग बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2018 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).