बालाकोट हवाई हमले में कोई पाकिस्तानी सैनिक या नागरिक नहीं मारा गया: सुषमा स्वराज, देखें VIDEO

भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया था.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Photo Credits: Getty Images)

विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी में पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में किसी भी पाकिस्तानी सैनिक या नागरिक की मौत नहीं हुई. महिला पार्टी कार्यकर्ताओं को अहमदाबाद में संबोधित करते हुए उन्होंने 2014 की तरह पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार पर जोर दिया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जो चाहते थे वह नहीं कर पाए क्योंकि वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे.

भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया था. स्वराज ने कहा कि आत्म रक्षा में हवाई हमले को अंजाम दिया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘पुलवामा हमले के बाद जब हमने सीमा पार हवाई हमला किया तो हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताया कि हमने केवल आत्म रक्षा में ऐसा कदम उठाया है.’’ यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: अरुण जेटली ने कहा- सबसे चौंकाने वाले होंगे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के चुनाव नतीजे

देखें वीडियो-

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा था कि सशस्त्र बलों को निर्देश दिया गया था कि हमले में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक या सैनिक को नुकसान नहीं हो.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट