विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यहां श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और भारत की सहायता से श्रीलंका में लागू किए गए विकास कार्यो की समीक्षा की.
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यहां श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और भारत की सहायता से श्रीलंका में लागू किए गए विकास कार्यो की समीक्षा की.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बैठक के बाद ट्वीट किया, "अपने करीबी मित्र के साथ लगातार साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता जारी. द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान और विकास कार्यो की समीक्षा."
विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी वार्ता करेंगे. श्रीलंका के प्रधानमंत्री यहां गुरुवार को पहुंचे हैं. वर्ष 2015 में पद संभालने के बाद यह उनका पांचवां भारत दौरा है.
संबंधित खबरें
Hyderabad Doctor Suicide: बिल्ली को लेकर विवाद के बाद 23 वर्षीय डॉक्टर ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पीएम नरेंद्र मोदी बने भारत में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित प्रमुख; पवन कुमार चामलिंग को पछाड़ा
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
\